दिल्ली : पति के शराब पीने की लत बनी घरेलू विवाद का कारण, पत्नी पर किए चाकू से कई वार

By: Ankur Sat, 14 Aug 2021 3:48:11

दिल्ली : पति के शराब पीने की लत बनी घरेलू विवाद का कारण, पत्नी पर किए चाकू से कई वार

शराब का नशा जब कंट्रोल से बाहर हो जाए तो इंसान पर हावी हो जाता हैं और उसे शैतान बनने को मजबूर कर देता हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला दिल्ली के नेबसराय इलाके में जहां घरेलू विवाद में एक पति ने पत्नी पर चाकू से कई वारकर उसे घायल कर दिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और लहुलूहान अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। नेबसराय पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी पति को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे गई है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिंकी अपने पति विकास व बच्चों के साथ स्कूल रोड, खानपुर में रहती है। पति शराब पीने का आदि है। वह सारे पैसे शराब पर उड़ा देता था। पति की शराब पीने की लत के कारण दोनों में झगड़ा होता रहता था। दस अगस्त को दोनों में इसी बात पर झगड़ा हो गया। पति विकास ने रसोई में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। पति ने पत्नी पर चाकू से पांच वार किए और उसके बाद फरार हो गया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : पत्नी से विवाद के चलते कलयुगी पिता ने कर डाली अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या

# हृदय रोगों के खतरे को कम करता है Vitamin K का सेवन, जानें इसको लेकर क्या कहते है एक्सपर्ट्स

# हरियाणा : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पलटी, हुई मौत

# उत्तरप्रदेश : पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई महिला के साथ दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

# PFRDA में निकली असिस्टेंट मैनेजर पदों पर नौकरियां, 16 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com